- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- समधिन को गोली मारकर...

x
शाहजहांपुर। खजुरी गांव में घर में घुसकर एक महिला की बेटी के चचिया ससुर ने तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी। महिला होली पर अपने बेटे के साथ पानीपथ से बेटी के घर आई हुई थी। इस दौरान मृतका के परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया।
घटना का कारण मकान का विवाद बताया जाता है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी ग्रामीण ने जिला अस्पताल पहुंचकर और मृतका के परिवार वालों से जानकारी की। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एटा जिले के थाना जैफरा के गांव दिगतिया निवासी 52 वर्षीय चंदा देवी पत्नी राजवीर सिंह की बेटी सुनीता की शादी कई साल पहले मुनेश पुत्र कल्लू निवासी खजुरी थाना परौर के साथ हुई थी। चंदा देवी अपने बेटे सोनू के साथ पानीपथ में रहती थी। वह होली पर अपने बेटे के साथ बेटी के घर आई हुई थी। शनिवार सुबह दस बजे चंदा देवी अपनी बेटी के घर चारपाई पर लेटी हुई थी और उसकी बेटी का चचिया ससुर हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू निवासी खजुरी थाना परौर आया।
आरोपी उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे मारने पीटने लगा और तमंचा से फायर कर दिया। गोली चंदा देवी के कान के पास लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से निकलकर भागा तो महिला के बेटे सोनू, सुनीता और उसके बेटे अनमोल ने उसे पकड़ लिया और पीटकर घायल कर दिया।
इस बीच आरोपी के परिवार वाले भी गए। पुलिस घायल महिला और आरोपी को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां डाक्टर ने महिला चंदा देवी को मृत घोषित कर दिया और आरोपी को भर्ती कर लिया। मृतका के बेटे सोनू सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मां चंदा देवी उसकी बहन सुनीता से होली मिलने के लिए गई थी।
उसकी मां ने गांव खजुरी में उसकी बहन के चचेरे ससुर पप्पू को सांझा में मकान बनाने के लिए रुपया दिया था। मकान बनने के बाद दो साल तक उसी मकान में चंदा पप्पू के साथ रहने लगी। बाद में पप्पू ने मकान से निकाल दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। उसकी मां अपने हिस्से का मकान मांग रही थी और मकान न देने पर पांच लाख रुपये की मांग की थी। इसी रंजिश के तहत पप्पू ने उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के बेटे और बेटी से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू ने बताया कि मकान से एक साल पहले निकालने के बाद वह अपनी मां को लेकर पानीपथ लेकर चला गया था। वह प्राइवेट काम करता है। वह अपनी मां को लेकर प्रधानी के उपचुनाव में वोट डालने के लिए दो मार्च को यहां आया था। उसकी मौसी विंदवती कांट थाना क्षेत्र के गांव दिबियापुर में रहती है। वह वही पर रहा था। उसकी बहन ने होली पर मिलने के लिए घर बुला लिया था और होली के बाद पानीपथ अपनी मां को लेकर जाने को था। मकान और पैसे के विवाद में उसकी मां की हत्या कर दी। वह मां का इकलौता बेटा है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
चंदा देवी और पप्पू उसी मकान में एक साथ रहते थे। एक साल पहले महिला अपने बेटे के पास जाकर पानीपथ में रहने लगी थी। पप्पू से उसका मकान को लेकर विवाद है। आरोपी ने साझे में मकान बनाने के लिए महिला से रुपया ले लिया था। महिला मकान में हिस्सा मांग रही थी। इसी रंजिश को लेकर घटना घटी है। रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना की जा रही है। आरोपी का उपचार पुलिस कस्टडी में हो रहा है---
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Admin4
Next Story