उत्तर प्रदेश

जयन्ती पर पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन

Shantanu Roy
25 Sep 2022 12:37 PM GMT
जयन्ती पर पं. दीन दयाल उपाध्याय को किया नमन
x
बड़ी खबर
बस्ती। रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के गनेशपुर मण्डल अध्यक्ष प्रिंस उपाध्याय के संयोजन में सर्रैया भटोलवा कस्बे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये मन की बात के उद्बोधन को सुना गया और पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती पर वक्ताओं ने उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, भाजपा किसान मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हें, आलोक पाण्डेय, आत्मा पाठक आदि ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही सबसे पहले अंत्योदय का नारा दिया था। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।
उन्होने गरीबों, वंचितों के विकास की जो प्रतिबद्धता व्यक्त किया भाजपा उसी दिशा में निरन्तर सक्रिय है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के गनेशपुर मण्डल अध्यक्ष प्रिंस उपाध्याय उपाध्याय ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये गनेशपुर नगर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि नगर पंचायत में नागरिकों को साफ सफाई, बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चत कराया जाय। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, आशीष श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, रियाजुल हसन, आलोक चौरसिया, रिकूं मोदनवाल, उमेश गुप्ता, दुंर्गेश चौबे, प्रभाकर मिश्र, राकेश पाण्डेय, रवि उपाध्याय, मनीष चौधरी, लल्ला, प्रकाश निषाद, पंकज मोदनवाल, प्रेमचन्द राजभर, केदार दूबे के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
Next Story