उत्तर प्रदेश

सैलून में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Rani Sahu
15 Sept 2022 10:05 PM IST
सैलून में लगी आग, मची अफरा-तफरी
x
अमृत विचार, लखनऊ। हजरतगंज की हलवासिया मार्केट स्थित ज्ञान गंगा काम्प्लेक्स में बने सैलून में गुरुवार देर शाम भयावह आग लग गई। जब लोगों ने आग को विकराल रूप में देखा तो वहां भगदड़ के साथ अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हजरतगंज पुलिस फोर्स के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। प्रथम दृष्टिया से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात समाने आ रही है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि हजरतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत हलवासिया मार्केट स्थित ज्ञान गंगा कॉम्प्लेक्स में बने बॉडी केयर सैलून में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और आग की लपटें बाहर की तरफ फैलने लगी। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
इस आग में सैलून में रखा फर्नीचर, सजावटी सामान, समेत हजारों की नकदी जलकर राख हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली तो डीपीसी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक समेत फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से फायर फाइटर राहत कार्य में जुट गई। फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
Next Story