उत्तर प्रदेश

सलमान से श्याम बनकर नाबालिग से दुष्कर्म

Admin4
23 Nov 2022 6:28 PM GMT
सलमान से श्याम बनकर नाबालिग से दुष्कर्म
x
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित बजरंग विहार निवासी नाबालिग को सलमान नामक युवक ने श्याम बनकर चाकू की नोक पर हरियाणा ले जाकर बंधक बना कर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेसवे के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया है।
जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन के लिए न्याइक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर केस में लव-जिहाद (धर्म परिवर्तन) समेत अन्य धाराएं बढ़ाएगी।
पारा थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि बजरंग विहार निवासी नाबालिग एक हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसी बीच पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सलमान ने नाबालिग को अपने साथ लेकर हरियाणा गया हुआ है। आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर पुलिस की एक टीम हरियाणा स्थित कैथल पहुंची।
जहां से आरोपी फरार हो गया। जिसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। साथ ही नाबालिग ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी ससमान ने उसे अपना नाम श्याम बता कर दोस्ती की थी।
दोस्ती के बाद आरोपी ने उसे हरियाणा घूमने के बहाने लेकर गया। जहां पर आरोपी ने खुद का नाम सलमान बताकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर चाकू की नोक पर उससे निकाह किया। निकाह के बाद नाबालिग का नाम सभा गाजी रखा गया।
जिसका विरोध करने पर आरोपी ने बंधक बना कर कई दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story