उत्तर प्रदेश

मेरठ पहुंचे साक्षी महाराज बोले,'भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेसी नाटक'

Shantanu Roy
7 Jan 2023 9:49 AM GMT
मेरठ पहुंचे साक्षी महाराज बोले,भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेसी नाटक
x
बड़ी खबर
मेरठ। उन्नाव के सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. हरि सच्चिदानंद साक्षी महाराज शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। यहां वेस्ट एंड रोड स्थित जैन मंडप में अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर व आयोजक द्वारा आयोजित संत समागम में भी साक्षी जी महाराज पहुंचे। साक्षी जी महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को टी-शर्ट में देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राहुल कभी माला पहन लेते हैं, कभी जनेऊ बांध लेते हैं, कभी तुर्की टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगा लेते हैं। कहा कि यह यात्रा हास्यास्पद है। इसके अलावा साक्षी जी महाराज ने कहा कि कांग्रेस का ये सब नाटक जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में साधुओं की हत्याएं हुईं, सिखों के कत्ल हुए और कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से निकाला गया। अब जमीन खिसकती नजर आई तो भारत जोड़ो यात्रा का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार की नीति है कि फूट डालो, राज करो।
Next Story