- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Champat Rai, के...
Champat Rai, के समर्थन में संतों की आवाज तेज, ट्रस्ट से पुनर्विचार की अपील

Ayodhya अयोध्या : श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब अयोध्या संत मंडल उनके समर्थन में उतर आया है। संतों ने ट्रस्ट से अपील की है कि चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
जानकारी के अनुसार, चंपत राय ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट को सौंप दिया है, लेकिन इस पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ट्रस्ट की आगामी बैठक 6 जुलाई को अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में प्रस्तावित है, जिसमें उनके इस्तीफे पर विचार किया जा सकता है।
इससे पहले शनिवार को अयोध्या संत मंडल की बैठक हुई, जिसके बाद संतों ने प्रेस वार्ता कर चंपत राय के समर्थन में बयान दिया। संतों ने कहा कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए और ट्रस्ट को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
संतों ने सरकार से भी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।संत मंडल के इस रुख के बाद ट्रस्ट की आगामी बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिसमें चंपत राय के इस्तीफे पर अंतिम फैसला संभव है।





