उत्तर प्रदेश

अयोध्या में संतों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
27 Feb 2022 11:57 AM IST
अयोध्या में संतों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
x

लखनऊ: अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास और अन्य संतों ने वोट डाला.




केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के बीच कौशाम्बी में अपने आवास पर पूजा की. उपमुख्यमंत्री सिराथू निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. मीडिया से बातचीत में केशव मौर्य ने कहा कि मेरा मानना है कि सिराथू के लोग कमल खिलाएंगे और सिराथू के बेटे को बड़े अंतर से जीत दिलाएंगे. बीजेपी सरकार यूपी के 24 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है. इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि कमल खिलना है. डिप्टी सीएम ने कहा कि 10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से अहंकार के आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले अखिलेश यादव की साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी. उनकी साइकिल पहले सैफई के लिए उड़ी थी और अब बंगाल की खाड़ी में जाएगी.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story