उत्तर प्रदेश

Saifai: पदोन्नति पर अलख शुक्ल का तहसील में अभिनंदन

Admindelhi1
3 July 2025 7:48 PM IST
Saifai: पदोन्नति पर अलख शुक्ल का तहसील में अभिनंदन
x

सैफई: तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत अलख शुक्ल को शासन द्वारा पदोन्नति देकर तहसीलदार बनाया गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने उन्हें सैफई तहसील की जिम्मेदारी सौंपते हुए तहसीलदार के पद पर तैनात कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और तहसील कर्मियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पूर्व में सैफई तहसील में तहसीलदार पद पर कार्यरत मोहम्मद असलम को पदोन्नति देकर एसडीएम बनाया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा था। अब अलख शुक्ल को पदोन्नति मिलने पर उसी पद पर नियुक्त कर दिया गया है। वह इससे पहले भी लंबे समय से सैफई तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में सेवाएं दे रहे थे, जिससे प्रशासनिक गतिविधियों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं की गहरी समझ उन्हें है। पदभार संभालने के बाद गुरुवार को तहसील परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ता संघ, प्रधान संघ और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त तहसीलदार को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार अलख शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और न्यायोचित प्रशासन देने की दिशा में वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता यदुवीर सिंह यादव, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जानवेद सिंह यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष राधाकृष्ण यादव, गिरीश चंद्र यादव, पुनीत पाल, गजेंद्र आचार्य, अमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Next Story