उत्तर प्रदेश

Sahibabad: युवक ने सोशल मीडिया पर राइफल के साथ डाली फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Admindelhi1
31 March 2025 3:27 PM IST
Sahibabad: युवक ने सोशल मीडिया पर राइफल के साथ डाली फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार किया
x
"फोटो में दिख रहे राइफल की तलाश की जा रही है"

साहिबाबाद: टीलामोड़ थानाक्षेत्र के जावली निवासी नीशू कसाना के खिलाफ रिस्तल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर राइफल के साथ फोटो डाली है, जो वायरल हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फोटो में दिख रहे राइफल की तलाश की जा रही है।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 28 मार्च को फेसबुक पर जावली निवासी नीशू कसाना ने हाथ में राइफल लिए फोटो पोस्ट किया था। फोटो वायरल होते ही किसी व्यक्ति ने उच्चाधिकारियों को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत की थी। छानबीन में पता चला कि नीशू कसाना के पास कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने फोटो पांच साल पहले 26 जनवरी के मौके पर स्कूल में ध्वजारोहण के समय खिंचवाया था। राइफल भी किसी अन्य व्यक्ति की थी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि राइफल मिलने के बाद उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

Next Story