उत्तर प्रदेश

Sahibabad: ट्रक की टक्कर से अज्ञात साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
21 Jun 2025 2:11 PM IST
Sahibabad: ट्रक की टक्कर से अज्ञात साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
x

साहिबाबाद: तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार दोपहर लिंकरोड थाना क्षेत्र के झंडापुर इलाके में साइकिल पर जा रहे अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुए साइकिल सवार की अपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। एसीपी साहिबाबाद स्वेता यादव ने बताया कि लिंकरोड थाना पुलिस को आसपास के लोगों ने सूचना दी कि झंडापुर के पास युवक साइकिल पर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Next Story