उत्तर प्रदेश

Sahibabad: निरीक्षक श्वेता सिंह से धक्का मुक्की मामले में दो गिरफ्तार

Admindelhi1
25 March 2025 2:31 PM IST
Sahibabad: निरीक्षक श्वेता सिंह से धक्का मुक्की मामले में दो गिरफ्तार
x
"नवीन फल-सब्जी मंडी का मामला"

साहिबाबाद: नवीन फल सब्जी मंडी की निरीक्षक श्वेता सिंह से 21 मार्च को मंडी में फल का ठेला लगाने वाले विक्रेता कैफ और उसके भाई साजिद समेत आठ-दस अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज व घेराव कर धक्का-मुक्की कर दी। विवाद तब हुआ जब निरीक्षण के दौरान मंडी निरीक्षक ने ठेला हटाने को कहा। फल विक्रेता और उसके भाई समेत अन्य लोगों पर मंडी से कर वसूली के 6634 रुपये छीनने की कोशिश करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

21 मार्च को मंडी निरीक्षक श्वेता सिंह टीम के साथ निरीक्षण करने नवीन फल-सब्जी मंडी पहुंची थीं। इस दौरान मंडी परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन के पास फल का ठेला लगाने वाले कैफ से उन्होंने ठेला हटाने को कहा। आरोप है कि इस पर कैफ आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगा। इसके साथ ही अपने भाई साजिद व करीब आठ-दस अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें, मंडी पर्यवेक्षक धीरज कुमार और मंडी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह का घेराव कर धक्का-मुक्की करने लगे। किसी तरह वह तीनों अधिकारी वहां से निकले। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी फल विक्रेता कैफ व साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Next Story