- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sahibabad:...
Sahibabad: ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हड़कंप, दस घंटे तक नहीं आई बिजली

साहिबाबाद: नवीन फल सब्जी मंडी में ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से दस घंटे बिजली गुल रही। मंडी में सुबह चार बजे से काम शुरू होता है। बिजली आपूर्ति न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई व्यापारियों के पास इन्वर्टर न होने की वजह से मोमबत्ती जलाकर काम करना पड़ा। वहीं भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह से बिजली गुल होने का सिलसिला शुरू हो गया।
मंडी व्यापारी राकेश ने बताया कि रात लगभग एक बजे ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। सुबह चार बजे से मंडी में ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो जाता है। बिजली न होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, तो लोगों को मोमबत्ती जलाकर काम किया।
इन इलाकों में तीन घंटे गुल रही बिजली: भोपुरा, डिफेंस कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि सुबह दस बजे से बिजली चली गई थी। बिजली नहीं होने की वजह से लोग घरेलू कामकाज भी नहीं कर पाए। इसके बाद लगभग बजे आपूर्ति हुई। दोपहर में भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। वहीं भोपुरा निवासी रामवती ने बताया कि गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती भी बढ़ती जा रही है। ओवरलोडिंग का बहाना लेकर अधिकारी शिकायत की सुनवाई भी नहीं करते हैं। घंटों बिजली नहीं आने के बाद ऊर्जा निगम की टीम काम करना शुरू करती है।
मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्म फूंक गया था। तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।





