- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sahibabad: कैलाश...
उत्तर प्रदेश
Sahibabad: कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल हुआ रवाना
Admindelhi1
21 Jun 2025 3:05 PM IST

x
हर हर महादेव की गूंज के साथ सभी श्रद्धालु बस से रवाना हुए
साहिबाबाद: इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थ यात्रियों का शुक्रवार को दूसरा जत्था रवाना हुआ। दूसरे जत्थे में 40 तीर्थ यात्री शामिल रहे। हर हर महादेव की गूंज के साथ सभी श्रद्धालु बस से रवाना हुए।
इससे पूर्व कैलाश मानसरोवर भवन के प्रबंधक दिनेश गर्ग व उप्र राज्य पर्यटन निगम के अभियंता संजय चौरसिया ने सभी तीर्थ यात्रियों को सनातनी परंपरा के अनुसार चंदन का टीका लगाया और शुभकामनाएं देते हुए सभी की धार्मिक यात्रा मंगलमय होने की कामना की। इससे पहले बीती शाम इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव के भजनों को सुनकर सभी भक्त शिवमय होकर भक्ति रस में जमकर झूमे। इसके बाद सभी तीर्थ यात्रियों को किट प्रदान की गई।
Tagsसाहिबाबादइंदिरापुरमकैलाश मानसरोवरयात्रादूसरा दलरवानाSahibabadIndirapuramKailash MansarovarYatrasecond groupleftजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





