उत्तर प्रदेश

Sahibabad: हाउस टैक्स बढ़ने से बढ़ा निवासियों का आक्रोश

Admindelhi1
20 May 2025 7:45 AM IST
Sahibabad: हाउस टैक्स बढ़ने से बढ़ा निवासियों का आक्रोश
x
"नगर निगम ने की थी हाउस टैक्स में वृद्धि"

साहिबाबाद: नगर निगम की तरफ से बिलों में वृद्धि होने की वजह से सोसायटी के लोगों ने रविवार को बैठक कर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस में लोगों ने बैठक आयोजित की। बैठक में लोगों ने नगर निगम कर बिलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की गई। वहीं, डॉ. तरुण, एओए सचिव ने लोगों की सेवाओं में सुधार के बिना वृद्धि के पीछे के तर्क पर सवाल उठाया। उन्होंने जीएनएन द्वारा दरवाजे-दरवाजे कूड़ा कलेक्शन की अनुपस्थिति को उजागर किया, जबकि एओए सीवरेज सफाई के लिए भुगतान करता है, और दोहरे कराधान के खिलाफ तर्क दिया।

इंदिरापुरम सोसायटीज कोलैबोरेशन (आईएससी) के दो सदस्य, शिप्रा विस्टा से अरुण राय और शिप्रा नियो रोहित गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे। रोहित गुप्ता ने पानी कर और सीवर कर पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में गंगाजल नहीं मिलता और जीएनएन ने कूड़ा कलेक्शन नहीं मिलती है। इसके बाद भी सोसायटी के एओए सीवरेज सफाई और कूड़ा कलेक्शन और डिस्पोजल के लिए भुगतान करता है। जो सोसायटी के लोगों के मेनटेनेंस से लिया जाता है।

दो जून को नगर निगम कार्यालय में करेंगे प्रदर्शन: वसुंधरा स्थित आकाश गंगा अपार्टमेंट, सेक्टर चार बी में लोगों ने बैठक कर हाउस टैक्स के विरोध में बैठक की। बैठक में लोगों ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में नगर निगम कार्यालय पर दो जून को प्रदर्शन निर्णय लिया गया। बैठक में सोसायटी के लोगों ने बैठक में क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं की गिरती हालत, दूषित पेयजल, बहते सीवर, अंधेरी सड़कें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। लोगों का कहना है कि सुविधाएं नहीं होने के बाद भी नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में चार गुना वृद्धि कर दी है। बैठक में लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

Next Story