उत्तर प्रदेश

Sahibabad: भारत सिटी सोसायटी में अव्यवस्था रोकने को गमले हटाए गए

Admindelhi1
19 May 2025 4:25 PM IST
Sahibabad: भारत सिटी सोसायटी में अव्यवस्था रोकने को गमले हटाए गए
x
"गमले और सीढ़ियों पर रखे सामान को हटाया गया"

साहिबाबाद: टीलामोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी के सुरक्षा और प्रबंधन समिति ने रविवार को अपने निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गमले और सीढ़ियों पर रखे सामान को हटाया। महासचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व नोटिस के बाद कुछ लोगों ने अपने गमले हटा लिए थे, लेकिन कुछ लोगों ने नहीं हटाए थे। अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने सुरक्षा समिति, रख रखाव समिति और एओए के सदस्यों की सहायता से 18 टावर वाले इस सोसायटी के ई तीन टॉवर का निरीक्षण अभियान शुरू करवाया। इस दौरान सीढ़ियों से सामान और गमले भी हटाए गए।

लापरवाह निवासियों के ऊपर जुमार्ना लगाए जाने की बात भी हुई। एओए ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है, जिससे निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने निवासियों से अपील की है कि वह सुरक्षा निदेर्शों का पालन करें और अपने परिसर को सुरक्षित बनाए रखें।

Next Story