उत्तर प्रदेश

Sahibabad: ओम विहार निवासी के खिलाफ 19.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Admindelhi1
1 April 2025 2:19 PM IST
Sahibabad: ओम विहार निवासी के खिलाफ 19.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप
x
"जरूरत बता मांगे थे 19.20 लाख"

साहिबाबाद: थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी आदेश कुमार ने खजाना होम्स फर्म के मालिक पश्चिमी दिल्ली के उत्तमनगर स्थित ओम विहार निवासी स्पर्श अरोड़ा के खिलाफ 19.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि स्पर्श अरोड़ा ने उनसे जरूरत बताकर रकम उधार ली थी और उसके बाद वापस ही नहीं लौटाई। मामला एक साल से चल रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और अब जांच शुरू की गई है।

दर्ज मुकदमे में आदेश कुमार ने बताया कि स्पर्श अरोड़ा ने करीब एक साल पहले बेहद जरूरी बताकर उनसे 19.20 लाख रुपये उधार लिए थे। वर्ष 2024 के अक्तूबर व नवंबर माह तक पूरी रकम वापस करने का भरोसा भी दिलाया। बताया कि उन्होंने 3.65 लाख रुपये अपने बेटे के बैंक खाते और बाकी रकम अपने बैंक खाते से आरोपी को स्थानांतरित की थी। समय पूरा होने पर तकादा किया तो आरोपी ने उन्हें 20 पीडीसी भी दिए, लेकिन एक भी चेक को बैंक में जमा नहीं होने दिया। कुछ समय बाद रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि स्पर्श अरोड़ा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा नामजद दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story