- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sahibabad: भांजी ने...
Sahibabad: भांजी ने मौसी के डांटने पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की

साहिबाबाद: थानाक्षेत्र के राजीव नगर कॉलोनी निवासी कौसर की भांजी सुहाना (16) ने रविवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 10 साल से मां की मौत के बाद मौसी के साथ उनके घर रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा और मौत की पुष्टि के बाद पोस्टमार्टम कराया।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सुहाना मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली थी। उसके पिता दिल्ली में ही रहते हैं। बताया कि ईद पर घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। रविवार को कौसर और उनके बेटे ने सुहाना को डांट दिया था। इसके बाद उसने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन कमरे में गए। उसे फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।





