उत्तर प्रदेश

Sahibabad: लोनी जिले में सबसे ज्यादा दूषित हवा, 402 दर्ज

Admindelhi1
25 March 2025 3:26 PM IST
Sahibabad: लोनी जिले में सबसे ज्यादा दूषित हवा, 402 दर्ज
x
"लोनी का एक्यूआई 400 पार"

साहिबाबाद: लोनी में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। सोमवार को लोनी का एयर क्वाइलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जिले में सबसे ज्यादा 402 दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटे में लोनी की हवा में प्रदूषण की 10 अंक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं रविवार के मुकाबले इंदिरापुरम का एक्यूआई पांच अंक बढ़कर 316 हो गया है। इतनी दूषित हवा की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांस के मरीजों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं लोग कूड़े के ढ़ेर में आग लगाने से न तो खुद को रोक पा रहे हैं और न ही विभाग इन पर पाबंदी लगा पा रहा है।

सोमवार को समीर एप पर जारी हुए एक्यूआई आंकड़ों में लोनी और इंदिरापुरम की हवा सबसे ज्यादा दूषित आंकी गई है। लोनी का एक्यूआई 402 और इंदिरापुरम का 316 पहुंच गया है। प्रदूषण रोकने में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नियम पालन कराने में नाकाम हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जिन क्षेत्रों का एक्यूआई बढ़ा है वहां टीमें निरीक्षण कर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। सख्ती अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Next Story