- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sahibabad: हिंडन में...

साहिबाबाद: नालों का दूषित पानी गिरने से हिंडन की सेहत खराब हो गई है। जांच में कई गुना पाया गया कॉलीफार्म। मार्च 2025 के पहले सप्ताह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हिंडन छिजारसी कट, हिंडन पुस्ता मार्ग एवं करहेड़ा की तरह से हिंडन नदी के पानी के नमूने भरे गए। लिए गए नमूने की जांच में जहां पानी में ऑक्सीजन मात्रा मानक के मुताबिक मिले हैं, वहीं पानी में टोटल कॉलीफार्म एवं फेकल कॉलीफार्म मानक से कई गुना अधिक पाया गया है।
पानी में मानव मल मूत्र एवं जानवरों के अवशेष समेत उनके मल पाए गए हैं। पानी में कुल कॉलीफार्म का स्तर छिजारसी कट पर 100 एमएल में 1 लाख 40 हजार कॉलीफार्म पाए गए हैं। हिंडन पुस्ता रोड पर 100 एमएल में 2 लाख 20 हजार एवं करहेड़ा कट 100 एमएल में 3 लाख 20 हजार कॉलीफार्म पाए गए हैं। वहीं फेकल कॉलीफार्म का आंकड़ा भी तीनों कट पर क्रमश: 1 लाख 11 हजार, 1 लाख 17 हजार एवं 2 लाख 61 हजार पाए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह रिपोर्ट बता रही है कि हिंडन नदी में सीवर व नालों का पानी बिना ट्रीट किए बहाया जा रहा है।





