उत्तर प्रदेश

Sahibabad: दो करोड़ रंगदारी मांगने वाला शख्स गिरफ्तार

Admindelhi1
10 April 2025 3:53 PM IST
Sahibabad: दो करोड़ रंगदारी मांगने वाला शख्स गिरफ्तार
x
"प्लॉट कब्जे का मामला"

साहिबाबाद: शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो स्थित प्लॉट संख्या बी 182 पर कब्जा कर उसके मालिक पूर्व एयरफोर्स कर्मी ओम प्रकाश मनौचा से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बागपत के रमाला स्थित असारा गांव का रहने वाला कुरबान है। मामला वर्ष 2024 का है, जिसमें आरोपी और उसके साथी की तलाश पुलिस करीब पिछले सात माह से कर रही थी। मामले का एक आरोपी धर्मपाल अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर पांच निवासी पूर्व एयरफोर्स कर्मी ओमप्रकाश ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो में बी 182 प्लॉट खरीदा था। वर्ष 2024 में कुरबान और उसके साथी धर्मपाल ने उस पर कब्जा कर लिया था। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली। पीड़ित का आरोप था कि प्लॉट खाली करने के बदले में उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी कुरबान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story