उत्तर प्रदेश

Sahibabad: जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई

Admindelhi1
24 March 2025 2:14 PM IST
Sahibabad: जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई
x
"30 से भुवनेश्वर के लिए उड़ान"

साहिबाबाद: हिंडन हवाई अड्डे से सोमवार को जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई। फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंची और यहां से 84 यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू के लिए रवाना हो गई।

वहीं दोपहर 1:05 बजे जम्मू से फ्लाइट वापस आई और हिंडन पर 90 यात्रियों को छोड़ा। अब 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।

जम्मू के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंंडन हवाईअड्डे पर पहुंची थी। चेन्नई से जम्मू को जाने वाली फ्लाइट का हिंडन हवाई अड्डा कनेक्टिंग बिंदु है। यहां से जम्मू के लिए सीधा हवाई सफर तय किया जाएगा। घूमने के शौकीन हों या कारोबारी अब जम्मू के लिए कम समय में बेहतर सफर मिल सकेगा।

रविवार को शुरू हुई इस हवाई यात्रा से लोगों में उत्साह नजर आया। 23 मार्च की दोपहर जम्मू से लौटे नोएडा निवासी गौरव ने बताया कि वह काम के काम के सिलसिले में जम्मू जाते रहते हैं। जम्मू की सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी आसानी हुई है। वहीं दूसरे यात्री पवन ने बताया कि माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे हैं। टिकट भी सस्ता है और ट्रेन के मुकाबले काफी समय भी बचा है।

हिंडन से फरवरी तक किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना, बठिंडा और आदमपुर की उड़ान मिल रही थी। जम्मू हिंडन से जुड़ने वाला बारहवां शहर हो गया है। जम्मू से पहले हाल ही में कोलकाता, गोवा, बंगलूरू, चेन्नई और मुंबई के लिए भी शुरू हो चुकी है हवाई सेवा शुरू की गई है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

Next Story