उत्तर प्रदेश

Sahibabad: सपा सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर विवाद, FIR दर्ज

Admindelhi1
18 May 2025 1:16 PM IST
Sahibabad: सपा सांसद रामगोपाल यादव के बयान पर विवाद, FIR दर्ज
x

साहिबाबाद: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयानबाजी करने और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजकुमार कौशिक ने शिकायत की है। उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने 17 मई को डीजीपी लखनऊ और कमिश्नर गाजियाबाद से आॅनलाइन पोर्टल पर की।

टीलामोड़ थानाक्षेत्र के जावली स्थित परशुराम मोहल्ला निवासी अधिवक्ता राजकुमार कौशिक फॉर वॉइस आॅफ ह्यूमन राइट एंड जस्टिस नाम से संस्था के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने पहले तो विंग कमांडर व्योमिका सिंह का नाम दिव्या सिंह कहा। इसके बाद व्योमिका सिंह की जाति बताते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सपा नेता के विवादित बयान से सेना का मनोबल कम हुआ है। साथ ही जाति व धर्म के नाम पर व्यक्तिगत लाभ के लिए देश की शांति व्यवस्था को भंग करने का भी प्रयास किया है। इसके अलावा किसी एक विशेष जाति के नाम से संबोधित कर सैन्य अधिकारी को भी अपमानित किया है। अधिवक्ता ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात भी कही है।

Next Story