- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sahibabad: आपसी विवाद...
Sahibabad: आपसी विवाद में दो पक्षों में झड़प, चाकू लहराने से मचा हड़कंप

साहिबाबाद: टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी में 11 जून की देर रात युवकों के दो समूह आपस में भीड़ गए। दोनो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। यहां तक कि झगड़ा करने वालों ने हवा में चाकू भी लहराए। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब पांच-सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भारत सिटी सोसायटी में स्वीमिंग पूल के साथ-साथ व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स भी है। यहां टीलामोड़ और जावली व अन्य इलाकों के लोग भी आते हैं। बताया कि एओए की तरफ से देर रात झगड़े की शिकायत मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तब पता चला कि युवकों के दो समूह में कहासुनी के बाद झगड़ा और मारपीट हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तब सामने आया कि जावली और टीलामोड़ निवासी युवकों के दो समूह में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। माहौल ऐसा था कि स्थानीय लोगों में भगदड़ के हालात पैदा हो गए थे। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि करीब पांच-सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है, इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर किसी भी पक्ष की तरफ से नहीं दी गई है।





