उत्तर प्रदेश

Sahibabad: टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से गए 86 हजार

Admindelhi1
16 May 2025 5:46 PM IST
Sahibabad: टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से गए 86 हजार
x
"मामले की जांच शुरू"

साहिबाबाद: थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर पांच की रहने वाली मानसी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 86 हजार रुपये निकाल लिए। रकम एक अन्जान टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से निकाली गई। पुलिस ने 15 मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानसी ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अन्जान मोबाइल नंबर से टेलीग्राम का लिंक आया था। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया वैसे ही उनके बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। उन्होंने जब बैंक खाता चेक किया तब पता चला कि खाते से 86 हजार रुपये किसी अन्जान व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। मामले में 15 मई को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है, जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी भी निकाली जा रही है।

Next Story