उत्तर प्रदेश

Sahibabad: अपग्रेडेशन के लालच में 36 कारों का कब्ज़ा, ठग चंपत

Admindelhi1
21 May 2025 3:22 PM IST
Sahibabad: अपग्रेडेशन के लालच में 36 कारों का कब्ज़ा, ठग चंपत
x

साहिबाबाद: शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के अशोक वाटिका निवासी टैक्सी कंपनी संचालक नदीम अख्तर के जरिए एक व्यक्ति ने 36 कार हड़प लीं। आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित खेड़ी कलान का रहने वाला अभय पेरीवाल है। आरोप है कि अभय पेरीवाल ने पीड़ित को उनकी कारें फरीदाबाद स्थित कंपनी में मासिक किराये पर लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में नदीम अख्तर ने बताया कि वह रेंटो कार नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके पास कुछ अपनी कारें हैं और कुछ कार उनके परिचितों की हैं। वह गाड़ियां किराये पर या फिर मासिक भुगतान पर संचालित करते हैं। बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात फरीदाबाद निवासी अभय पेरीवाल से हुई थी। उसने फरीदाबाद स्थित एक बड़ी कंपनी में मासिक किराये पर कार लगवाने का झांसा दिया। बातों में आकर उन्होंने अपनी व अपने जान-पहचान वालों की 36 कार की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। आरोप है कि शुरूआत के दो महीने तक उन्हें कारों का किराया मिला लेकिन उसके बाद आरोपी ने भुगतान करना बंद करते हुए टाल-मटोल शुरू कर दी। शक होने पर वह अन्य कार मालिकों के साथ फरीदाबाद पहुंचे तब पता चला कि जिस कंपनी की आरोपी ने बात की थी उस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। उन्होंने डीसीपी कार्यालय में शिकायत की। डीसीपी ट्रांस हिंडन एरिया निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Story