- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: जहर खाने...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: जहर खाने से युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Admindelhi1
7 March 2025 6:06 PM IST

x
सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नहर मलकपुर निवासी प्रवेश (25) पुत्र रामपाल की जहर खाने से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव में शादी थी, जिसमें प्रवेश डीजे पर नाच रहा था। नाचने को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया, इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
Tagsसहारनपुरजहरखानेयुवकअस्पतालउपचारमौतSaharanpurpoisonconsumedyouthhospitaltreatmentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





