उत्तर प्रदेश

Saharanpur: अनियंत्रित बाइक बाइक डिवाइडर से टकराई, दो लोग हुए घायल

Admindelhi1
26 Sept 2024 5:00 PM IST
Saharanpur: अनियंत्रित बाइक बाइक डिवाइडर से टकराई, दो लोग हुए घायल
x
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया

सहारनपुर: राज्य राजमार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

जनपद बिजनौर के चंदक गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र आदित्य गिरि और भीम सिंह बाइक पर सवार होकर सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वे हाईवे- 59 स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

जिसमें दोनों भाई सड़क पर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story