उत्तर प्रदेश

राजस्व प्राप्ति में सहारनपुर सूबे में अव्वल रहा

Admin4
11 Oct 2022 10:30 AM GMT
राजस्व प्राप्ति में सहारनपुर सूबे में अव्वल रहा
x

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश का सहारनपुर मंडल निबंधन से होने वाली राजस्व प्राप्ति के मामले में इस साल राज्य के अन्य मंडलाें को पीछे कर अव्वल रहा है।

सहायक आयुक्त (निबंधन) संजय श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि राजस्व प्राप्ति के मामले में सहारनपुर मंडल उत्तर प्रदेश में 100.7 प्रतिशत राजस्व एकत्रित कर पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में लक्ष्य 74-75 करोड़ रूपए था जबकि मंडल ने 75.27 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त किया।

श्रीवास्तव ने बताया कि निबंधन विभाग बैनामे पर स्टांप और निबंधन शुल्क के जरिए राजस्व प्राप्ति करता है। बेनामाें पर निबंधन शुल्क 01 फीसद की दर से लगता है। शहरी इलाकों के बैनामों पर पुरूषों से 7 फीसद और महिलाओं से 6 फीसद स्टांप शुल्क लिया जाता है। ग्रामीण इलाकों में स्टांप शुल्क पुरूषों से 5 और महिलाओं से 4 फीसद लिया जाता हैं।

Admin4

Admin4

    Next Story