उत्तर प्रदेश

Saharanpur: युवक का शव पास की गली में खिड़की में लटका हुआ मिला

Admindelhi1
10 Oct 2024 2:58 PM IST
Saharanpur: युवक का शव पास की गली में खिड़की में लटका हुआ मिला
x
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

सहारनपुर: मोहल्ला नया बास निवासी किरण पाल पुत्र छोटा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव पास की गली में खिड़की में लटका हुआ मिला। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की मां नरमादेवी ने बताया कि उसका पुत्र रात्रि में घर से खाना खाकर बाहर गया था। जब वह देर रात्रि तक भी घर वापस नहीं आया तो वह उसको खोजने के लिए मोहल्ले में गई तो पास की गली में एक खिड़की पर अपने पुत्र का शव फांसी पर लटका देखा। चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

Next Story