उत्तर प्रदेश

Saharanpur: भाजपा विधायक पर समलैंगिक संबंध और शोषण के आरोप से हड़कंप

Admindelhi1
28 Jun 2025 4:45 PM IST
Saharanpur: भाजपा विधायक पर समलैंगिक संबंध और शोषण के आरोप से हड़कंप
x

सहारनपुर: गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के भीतर राजनीतिक भूचाल आ गया, जब भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर ने मौजूदा विधायक चौधरी किरत सिंह गुर्जर पर गंभीर और सनसनीखेज आरोपों की झड़ी लगा दी।

कोमल ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि विधायक समलैंगिक हैं और उनके अपने करीबी युवक के साथ अनैतिक संबंध हैं। यही नहीं, उन्होंने एक युवती के शोषण का आरोप भी विधायक पर लगाया।

कोमल गुर्जर का कहना है कि उनके पास इन सभी आरोपों से जुड़े वीडियो और दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगी।

उन्होंने शुक्रवार को गुर्जर समाज की महापंचायत भी गंगोह में बुलाई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग जुटे। कोमल का दावा है कि विधायक के दबाव में पुलिस ने गंगोह को छावनी में तब्दील कर दिया और महापंचायत में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया।

कोमल ने मंच से स्पष्ट कहा कि वे किसी भी दबाव में आने वाली नहीं हैं और विधायक के खिलाफ कानूनी लड़ाई और जनआंदोलन दोनों जारी रखेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन पूरे जिले में फैलाया जाएगा।

फिलहाल विधायक चौधरी किरत सिंह गुर्जर या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विधायक के समर्थकों का कहना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं और राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए हैं।

इस घटनाक्रम ने गंगोह की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। भाजपा के स्थानीय संगठन में भी अंदरखाने खलबली मची हुई है। पार्टी आलाकमान की ओर से भी इस पूरे विवाद पर नजर रखी जा रही है।

Next Story