उत्तर प्रदेश

Saharanpur: सपा कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने की अपील: टिंकू अरोड़ा

Admindelhi1
24 Nov 2025 3:09 PM IST
Saharanpur: सपा कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरने की अपील: टिंकू अरोड़ा
x

सहारनपुर: टिंकू अरोड़ा ने कहा कि लगातार निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सहारनपुर नगर विधानसभा 03 में SIR पी डी ए प्रहरी कैंप लगाए जा रहे है उन्होंने कहा सहारनपुर नगर की सम्मानित जनता हमारे लिए सर्वोपरि है टीम टिंकू अरोड़ा के सभी सदस्य पिछले लगातार कई दिनों से फॉर्म भरने का कार्य लगातार हर क्षेत्र में कर रहे हैं और आगे भी फार्म भरने का कार्य 4 दिसंबर तक जारी रहेगा वोटर को फॉर्म भरने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिसे लेकर समाजवादी पार्टी नगर विधानसभा में अलग-अलग क्षेत्र में सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा के द्वारा कैंप लगाए जा रहे हैं टिंकू अरोड़ा ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए स्पष्ट निर्देश है वोट अभियान से जुड़े रहे और लगातार जनता के सामने आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें आज कैंप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी आए और उन्होंने कैंप का निरीक्षण किया और कुछ फॉर्म भरने से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए और कहां की समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जागरूक होकर घर-घर जाकर लोगों के फॉर्म भरने का कार्य करें जिससे किसी को कोई असुविधा न हो सके सहारनपुर नगर में लगने वाले कैंपों में समाजवादी पार्टी के कर्तव्य निष्ट महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और महानगर सचिव राजीव अग्रवाल कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं लोगों को सहारनपुर नगर की सम्मानित जनता को फॉर्म भरने में सहयोग करवा रहे है और वोटर लिस्ट भी उपलब्ध करवा रहे हैं कैंप में वरिष्ठ सपा नेता अहमद खान, शहनवाज सिद्दीकी शुभम शर्मा, शाहनवाज कुरैशी , सलीम आर टी ओ , रामशरण , मोनू, जोगिंदर सिंह, शमीम, रहमान, आदि मौजूद रहे।

Next Story