उत्तर प्रदेश

Saharanpur: हाईवे पर बाइक और मोपेड की टक्कर से दो बच्चों समेत छह घायल

Admindelhi1
27 May 2025 5:16 PM IST
Saharanpur: हाईवे पर बाइक और मोपेड की टक्कर से दो बच्चों समेत छह घायल
x

सहारनपुर: जनपद सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक बाइक और मोपेड के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा गांव सरसीना मोड़ के पास उस समय हुआ जब एक बाइक सवार ने आगे चल रही मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में थाना देवबंद के गांव झबीरण निवासी बाइक सवार अकलीन, उसकी पत्नी गुलिस्ता, बेटी माही (6) और सात माह की बच्ची अन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मोपेड पर सवार देहात कोतवाली के गांव परागपुर निवासी रिजवान और उसकी भांजी नसरीन, निवासी भोकारेड़ी (जिला मुजफ्फरनगर) को भी चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Story