उत्तर प्रदेश

Saharanpur: दूसरे जुमे की नमाज अपने घरों के आसपास वाली मस्जिदों में पढ़ें

Admindelhi1
8 March 2025 3:36 PM IST
Saharanpur: दूसरे जुमे की नमाज अपने घरों के आसपास वाली मस्जिदों में पढ़ें
x

सहारनपुर: जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में नमाजियों से अपील की गई कि वे रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अपने घरों के आसपास वाली मस्जिदों में पढ़ें। दुल्हेंडी (हाेली) पर्व को देखते हुए प्रबंध समिति ने यह अपील की है।

शहर के बीचों बीच स्थित जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा हुई। इसके बाद मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने सभी नमाजियों से कहा कि रमजान माह के दूसरे जुमे को हिंदू भाइयों का रंग वाला पर्व है। आपसी सद्भाव जरूरी है। किसी बात को लेकर कोई आपसी मतभेद न हो, इसी को देखते हुए नमाजियों से अपील है कि वे अपने मोहल्ले के मस्जिद में नमाज अदा करें। जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मौलवी फरीद मजहिरी ने कहा कि रमजान माह के दूसरे जुमे को होली है। ऐसे में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसी को देखते हुए मस्जिद कमेटी की ओर से यह अपील की जा रही है।

रमजान माह के पहले जुमे को सभी नमाजियों ने जामा मस्जिद और शहर के सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान जामा मस्जिद पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Next Story