उत्तर प्रदेश

Saharanpur: पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

Admindelhi1
5 Oct 2024 2:01 PM IST
Saharanpur: पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
x
दो लोहे के सरिए तथा दो डंडे बरामद

सहारनपुर: मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से मारपीट में प्रयुक्त दो लोहे के सरिए तथा दो डंडे बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक आमिर पुत्र इकराम निवासी ढिक्का कला थाना सरसावा ने गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उन्होंने उसके भाई महकार, दानिश तथा ताऊ इस्लाम को पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से लोहे के सरियों तथा लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान इस्लाम घायल हो गया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सावेज पुत्र गुलफाम तथा फुरकान पुत्र मंगत निवासी ढिक्का कला को मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story