उत्तर प्रदेश

Saharanpur: पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्तों को दबोचा

Admindelhi1
19 Nov 2024 4:11 PM IST
Saharanpur: पुलिस ने दो अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्तों को दबोचा
x
लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद की थाना मंड़ी पुलिस ने एक मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ये बदमाश पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। उन्होंने सहारनपुर, शामली और बिजनौर में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

गिरफ्तार बदमाशों में इरशाद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर और अंकुर उर्फ पंकज निवासी बागपत शामिल हैं।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एक अक्टूबर को मंड़ी क्षेत्र में बदमाशों ने मयंक गर्ग की माता के गले की चैन छीन ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें इन्हीं दो बदमाशों के चेहरे दिखाई दिए थे।

पुलिस को गिरफ्तार बदमाशों से दो चैन के टुकडे (पीली धातु), 01 मो0सा0, 02 चाकू व 12,300/- रुपये नगद बरामद हुए है।

Next Story