- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Admindelhi1
19 Feb 2025 4:26 PM IST

x
"घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद"
सहारनपुर: सहारनपुर जनपद की देहात कोतवाली पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।
रामनगर निवासी रोहित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात दो बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर 45 सौ रुपए की लूट की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
आज चेकिंग के दौरान पुलिस ने रामनगर बाईपास के पास से लूट की घटना का अंजाम देने के आरोपी आर्यन को हसनपुर चुंगी टेलीफोन एक्सचेंज के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो आरोपियों क्रिश निवासी रक्खा कॉलोनी, यश निवासी आर्शीवाद कॉलोनी को हकीमपुरा वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया है।
Tagsसहारनपुरपुलिसलूटतीन आरोपियोंगिरफ्तारक्राइम न्यूज़SaharanpurPoliceRobberyThree accusedArrestedCrime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





