- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: पुलिस ने महिलाओं से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को दबोचा
Admindelhi1
4 Feb 2025 4:28 PM IST

x
"आरोपी के पास से मोबाइल और बाइक बरामद"
सहारनपुर: दो महिलाओं से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।
अधिवक्ता पंकज शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि बाइक सवारों ने उसकी बहन से एक फरवरी को मोबाइल छीन लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुलफिसान को रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी ने 30 जनवरी को कोर्ट रोड और दिसंबर 2024 में सर्किट हाउस रोड पर महिलाओं से मोबाइल छीनना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज है।
Tagsसहारनपुरपुलिसमहिलाओंमोबाइलछीननेआरोपीदबोचाक्राइम न्यूज़SaharanpurPoliceWomenMobileSnatchingAccusedCaughtCrime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





