- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ चार शातिर चोरो को दबोचा
Admindelhi1
22 Oct 2024 10:52 AM IST

x
चारों आरोपियों के विरुद्ध जिले के कई थानों में विभिन्न मुकदमें दर्ज है।
सहारनपुर: सहारनपुर जनपद की थाना नकुड पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई सात बाइकों को बरामद किया गया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध जिले के कई थानों में विभिन्न मुकदमें दर्ज है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाल धर्मेंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे,चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोककर जांच की तो पुलिस को बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।
आरोपियों के पास से चोरी गई सात बाइकें, दो फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने पकडे गए शातिर चोर आशीष, अक्षय, अंकुश व मोहित निवासीगण गांव सिरसका थाना नकुड के विरोध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Tagsसहारनपुरपुलिसचोरी की बाइकोंचार शातिरचोरोदबोचाजनपदथाना नकुडSaharanpurPoliceStolen bikesFour cunningThievesCaughtDistrictPolice Station Nakudजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





