- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: कलेश के...
Saharanpur: कलेश के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित नई कॉलोनी में गृह कलेश के चलते विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना वार्ड 67 में 62 फुटा रोड स्थित नई कॉलोनी की है।
फरहान की पत्नी सानिया ने घर पर पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। जिस समय महिला ने आत्महत्या की, उस दौरान घर में कोई नहीं था। किसी को भी भनक नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने बताया कि सानिया की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है।
मृतका का पति फरहान मजदूरी करता है। मृतका के परिजन दहेज हत्या के आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।





