उत्तर प्रदेश

Saharanpur: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर उड़ीसा से गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Nov 2024 4:45 PM IST
Saharanpur: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर उड़ीसा से गिरफ्तार
x
उड़ीसा के कस्बा साकी गोपाल थाना सत्यवादी जिला पुरी से गिरफ्तार

सहारनपुर: 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर वसीम माडल पुत्र मोबीन अहमद को थाना सदर बाजार पुलिस की सर्विलांस टीम ने उड़ीसा के कस्बा साकी गोपाल थाना सत्यवादी जिला पुरी से गिरफ्तार किया है। चार दिन की ट्रांजिट डिमांट लेकर पुलिस उसे सहारनपुर ला रही है।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 3 जून 2024 को जिला कोर्ट से हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे जुलाई 2023 में चिकन की दुकान चलाने वाले शालू आलम की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसमें वह 9 महीने तक कानपुर जेल में बंद रहा और कोर्ट से इसी साल 3 जून को वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

पुलिस ने 16 अगस्त 2024 को कोर्ट के आदेश पर उसके मकान की कुर्की भी की थी। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वसीम माडल नगर के थाना जनकपुरी क्षेत्र खान आलमपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ 27 मुकदमें दर्ज हैं।

Next Story