उत्तर प्रदेश

Saharanpur: मकान की छत से गिरकर बालिका गंभीर रूप से घायल हुई

Admindelhi1
9 Oct 2024 3:31 PM IST
Saharanpur: मकान की छत से गिरकर बालिका गंभीर रूप से घायल हुई
x
जिला अस्पताल रेफर किया गया

सहारनपुर: गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में शिव चौक पर स्थित एक मकान की छत से गिरकर बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में शिव चौक पर जगवीर सिंह का मकान है। सुबह के समय उनकी पुत्री अंतिम कुमारी (13) छत की रेलिंग से नीचे गली में झांक रही थी। तभी बैलेंस बिगड़ जाने के कारण वह गली में गिरकर घायल बुरी तरह हो गई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने बताया कि गंभीर हालत के चलते बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Next Story