उत्तर प्रदेश

Saharanpur: घर में लगी आग, एक पशु की हुई मौत

Admindelhi1
17 Feb 2025 10:39 AM IST
Saharanpur: घर में लगी आग, एक पशु की हुई मौत
x
"कुड़ी से उठी चिंगारी ने की घरों को अपनी चपेट में ले लिया"

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक घर में लगी आग से एक पशु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की इस्लामनगर चौकी के अंतर्गत गांव सहजवा में कुड़ी से उठी चिंगारी ने की घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने से ग्रामीण इंदर, विकास, बीरम, जिला, विक्रम, अजय के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने गांव में पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में जलकर जिला सिंह के एक पशु की मौत हो गई। जबकि दो भैंसे बुरी तरह से झुलस गई।

Next Story