- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: ट्रेड फेयर...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: ट्रेड फेयर में शॉर्ट सर्किट से आग, 24 दुकानों में भयंकर नुकसान
Admindelhi1
7 Jun 2025 1:16 PM IST

x
सहारनपुर: सहारनपुर-दिल्ली रोड पर आयोजित ट्रेड फेयर मेले में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिसने पूरे मेले को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण 24 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना के दौरान दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका लाखों का समान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को सहायता का आश्वासन दिया है।
Tagsसहारनपुरट्रेड फेयरशॉर्ट सर्किटआग24 दुकानोंभयंकरनुकसानsaharanpurtrade fairshort circuitfire24 shopscatastrophiclossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





