- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: विद्युत...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: विद्युत निगम ने बिजली चोरी, बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
Admindelhi1
21 Jan 2025 4:48 PM IST

x
सहारनपुर: विद्युत निगम ने नवादा रायपुर फीडर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए बिजली चोरी करने वालों और बकायादारों आदि के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीओ सुंदर पाल के नेतृत्व में विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों तथा पुलिस ने नवादा रायपुर बिजली घर क्षेत्र में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान फीडर के समसपुर तथा कुंडा गांव में 195 घरों में जांच की गई। एसडीओ सुंदर पाल ने बताया कि 15 लोग विद्युत चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। जिनके विरुद्ध सरसावा थाने में विद्युत चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बकायादारों के 25 कनेक्शन भी काटे गए हैं। एक लाख रुपए से अधिक के 35 बड़े बकायादारों के मीटर और केबल खंबे से उतार लिए गए है। चेकिंग के दौरान चार मीटर खराब मिले, जिनको साथ-साथ बदलवाया गया है।
Tagsसहारनपुरसरसावाविद्युत निगमबिजली चोरीबकायादारोंखिलाफबड़ी कार्रवाईचेकिंग अभियान15 लोगविद्युत चोरीSaharanpurSarsawaElectricity Corporationelectricity theftdefaultersagainstbig actionchecking campaign15 peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





