उत्तर प्रदेश

Saharanpur: दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रूपए की ठगी

Admindelhi1
3 March 2025 4:53 PM IST
Saharanpur: दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रूपए की ठगी
x
"पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की"

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रूपए हडप लिए गए हैं। अब पीड़ित ने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महमूदपुर थरौली निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। कुछ समय पहले बाढी माजरा नगला खारी के रहने वाले एक युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। युवक ने उसे दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसने पहले आठ लाख रुपए की मांग की।

बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से भर्ती होगी। पीडित ने नौकरी पाने के लिए रूपयों का इंतजाम किया और इकट्ठा कर आठ लाख रुपए दिए, लेकिन अभी तक न तो भर्ती हुई और न ही रुपए वापस किए गए। जब उसने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Next Story