- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: डॉ. अनवर...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: डॉ. अनवर सईद ईदगाह वक्फ कमेटी देवबंद के नए अध्यक्ष नियुक्त
Admindelhi1
22 March 2025 12:08 PM IST

x
"बैठक का एजेंडा ईदगाह कमेटी के सचिव मुहम्मद अनस सिद्दीकी ने पढ़ा"
देवबंद: ईद-उल-फितर के सिलसिले में शेखुल हिंद हॉल में ईदगाह वक्फ कमेटी देवबंद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी मुहम्मद उस्मान ने की तथा बैठक का एजेंडा ईदगाह कमेटी के सचिव मुहम्मद अनस सिद्दीकी ने पढ़ा।
कार्यवाही के दौरान ईदगाह कमेटी के सचिव मोहम्मद अनस सिद्दीकी ने प्रस्ताव रखा कि कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद सुफियान कासमी अपनी व्यस्तता के कारण अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी अन्य सदस्य को सौंपना चाहते हैं।
जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कमेटी के सक्रिय सदस्य जामिया तिब्बिया देवबंद के निदेशक डॉ. अनवर सईद को ईदगाह वक्फ कमेटी देवबंद का अध्यक्ष चुना। डॉक्टर अनवर सईद के ईद का कमेटी के अध्यक्ष चुने जाने पर नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की है।
Tagsदेवबंदसहारनपुरडॉ. अनवर सईदईदगाहवक्फ कमेटीनए अध्यक्षनियुक्तDeobandSaharanpurDr. Anwar SaeedIdgahWaqf Committeenew presidentappointedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





