उत्तर प्रदेश

Saharanpur: कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ आना होगा: हरीश रावत

Admindelhi1
29 Oct 2024 12:12 PM IST
Saharanpur: कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ आना होगा: हरीश रावत
x
संविधान को बचाने की लड़ाई

सहारनपुर: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को केवल अडानी और अंबानी के साम्राज्य को स्थापित करने की चिंता है। संविधान को बचाने की लड़ाई में सभी को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ आना होगा।

छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद मुजतबा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासित राज्याें को किसान, मजदूर, युवाओं की चिंता नहीं है। विकास और रोजगार सरकार के एजेंडे में नहीं है। कहा कि भाजपा सरकारें झूठ के भरोसे चल रहीं हैं। कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में बवाल के पीछे भाजपा का ही चेहरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के नतीजों को उन्होंने हतप्रभ करने वाला बताया, कहा कि यह आश्चर्यजनक है। कार्यकर्ता निराश न होकर कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा के दोहरे चेहरे की असलियत को जनता के बीच लेकर जाएं। यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब, प्रधान नासिर अली, प्रधान फरमान मलिक, मनोज चौधरी, राव यूसुफ, अरशद मलिक, परवेज मलिक, वकील मलिक, महबूब तल्हेड़ी, याहिया मलिक, सुखदेव चौहान आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

Next Story