उत्तर प्रदेश

Saharanpur: दीपावली से पूर्व अवैध पटाखा कारोबारियों के विरूद्ध अभियान जारी

Admindelhi1
10 Oct 2024 2:55 PM IST
Saharanpur: दीपावली से पूर्व अवैध पटाखा कारोबारियों के विरूद्ध अभियान जारी
x
कई के लाइसेंस निरस्त

सहारनपुर: दीपावली से पूर्व जिले में पटाखा कारोबारियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। 24 पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। एसडीएम नकुड़ संगीता राघव ने गंगोह क्षेत्र के खानपुर गुर्जर गांव में मार्शल फायर वर्कर्स पटाखा फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद फैक्टरी में तय मानकों की अनदेखी करते हुए पटाखे बनाए जा रहे थे।

उन्होंने फैक्टरी में तैयार पटाखे और सामग्री जब्त कराई और पटाखा फैक्टरी मालिक गुलशन के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ एसएन राघव पांडे भी एसडीएम के साथ थे।

Next Story