उत्तर प्रदेश

Saharanpur: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया

Admindelhi1
22 March 2025 12:13 PM IST
Saharanpur: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया
x

सहारनपुर: विकासखंड बलिया खेड़ी सहारनपुर के ग्राम पंचायत कपासी के अंतर्गत नवनिर्मित आंगन बाड़ी केंद्र, जिसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है, प्रधान पिंकी के अनुरोध पर भव्य निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का मुख्य अतिथि अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लोकार्पण जिला कार्यक्रम अधिकारी नन्द लाल प्रसाद की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया। अन्य अतिथि के रूप में ब्लॉक बलिया खेड़ी ग्राम के प्रधान संदीप, अजय प्रधान, अंकुर प्रधान, ब्लॉक नागल के प्रधान ब्रह्मपाल, अजय प्रधान, सोशल और एक्टिविस्ट लोगों एवं बाल विकास विभाग सीडीपीओ तथा आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओ के अतिरिक्त सम्मानित शिक्षक गण अजीत कुमार, उमेश कुमार, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थिति रहे।

Next Story