उत्तर प्रदेश

Saharanpur: एक युवक का पेड पर लटका हुआ मिला शव

Admindelhi1
1 Nov 2024 2:50 PM IST
Saharanpur: एक युवक का पेड पर लटका हुआ मिला शव
x

सहारनपुर: गंगोह के मोहल्ला टाकान निवासी रवि (34) पुत्र रामपाल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक कालोनी में पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतक अविवाहित था और वह इसी कालोनी में देखभाल के लिए रहता था।

परिजनों ने बताया कि रवि बीती रात करीब पूजा पाठ करके और पटाखे छुड़ाकर कालोनी से गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने सूचना दी तो परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

Next Story